गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे मुखबिर की सूचना पर बरदर गाँव पहुँची पुलिस की टीम को अवधेश पुत्र बच्चऊनू के दरवाजे भारी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित दिखाई दिये। जिसके बाद पुलिस घर अंदर दाखिल हुई जहाँ एक हाल में 60 से 70 महिलायें बच्चे उपस्थित मिले। पुलिस ने मौके पर से इसाई धर्म से जुड़ी प्रचार प्रसार सामग्री सहित प्रचार कर रहे दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रार्थना सभा में जो लोग थे उनको हिरासत में लिए गये लोगों से पूँछताँछ करते हुए छानबीन की जा रही है।
वही अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा ने बताया कि गुरुबक्शगंज पर सूचना प्राप्त हुई थी ग्राम बरदर में एक व्यक्ति चमत्कार का प्रलोभन व असाध्य बीमारी को ठीक करने का धार्मिक पाखण्ड करके भोली-भाँली महिलाओ, नाबालिग बच्चों तथा पुरूषों को गुमराह कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है। इस सूचना पर तत्काल थाना स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर जाकर जांच की गयी तो सूचना सत्य पायी गयी। जिसमें 20-25 महिलाएं व राजेश कुमार उर्फ डेविड पुत्र ईश्वरदीन निवासी सगौली थाना मौरांवा जनपद उन्नाव का रहने वाला है
उसको हिरासत मे लेकर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-540/2024 धारा-3/5(1) उ0प्र0 विधि विरूद्ध धर्म सपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश-2024 का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस प्रकरण में अन्य लोगों की भी संलिप्तता पायी गयी है। प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। संलिप्त पाये जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी।
