राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के बरदर गाँव में गुरुवार की दोपहर प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मान्तरण का मामला प्रकाश में आया है। मुखबिर की सूचना पर पहुँची पुलिस ने मौके से दो पुरुषों और कुछ महिलाओं को थानें लाकर छानबीन कर रही है।