👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायबरेली में विश्व सनातन सेना ने निकाला कैंडल मार्च, भरत भूषण तिवारी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

रायबरेली, समाज तक संवाददाता। बिहार के भोजपुर जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित बिलौटी गांव निवासी भरत भूषण तिवारी की कथित फर्जी मुठभेड़ में हुई मौत के विरोध में शनिवार शाम रायबरेली में विश्व सनातन सेना के बैनर तले कैंडल मार्च निकाला गया। संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहीद चौक पर एकत्र होकर मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई।

विश्व सनातन सेना द्वारा आयोजित इस कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने भरत भूषण तिवारी को न्याय दिलाने की मांग करते हुए बिहार पुलिस एवं प्रशासन से मामले की पारदर्शी जांच कराने की अपील की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्व सनातन सेना के प्रदेश प्रभारी संजयानंद महाराज ने कहा कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि न्याय की मांग को लेकर समाज के सभी वर्गों को एकजुट होना चाहिए।

वहीं संगठन के विधिक सलाहकार रमेश श्रीवास्तव ने कहा कि कानून के शासन में किसी भी नागरिक के साथ अन्याय स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने मामले की न्यायिक जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की।

कैंडल मार्च डिग्री कॉलेज चौराहा स्थित शहीद चौक से निकाला गया, जहां उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर रमेश श्रीवास्तव, अनिल दुबे, अजय मिश्रा, अनिराज मिश्रा, प्रमोद शुक्ला, अंकित पांडेय, अंतिम पांडेय, हर्षित बाजपेई, गौरव मिश्रा, राजन दीक्षित, पल्लू मिश्रा, अभय यादव, राकेश शिल्पकार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

समाज तक न्यूज़ मामले से जुड़ी हर महत्वपूर्ण अपडेट आप तक पहुंचाता रहेगा।

Samaj Tak
Author: Samaj Tak

Leave a Comment