👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी व पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने सुनीं जन समस्याएं

कानपुर नगर, 20 जून 2026। तहसील नर्वल में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कानपुर नगर जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं को सुना तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने राजस्व, पुलिस, विकास एवं अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्रस्तुत कीं। अधिकारियों ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और किसी भी शिकायत के समाधान में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। वहीं पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ताओं को प्रगति एवं समाधान की जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

अधिकारियों ने निर्देश दिए कि सभी आगंतुकों एवं पीड़ितों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए, उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना जाए तथा बैठने सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही स्थानीय स्तर पर बार-बार आने वाली समस्याओं की पहचान कर उनके स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाने पर भी जोर दिया गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के माध्यम से प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं जनविश्वास को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं।

रिपोर्ट : समाज तक न्यूज़

www.samajtak.com⁠

Samaj Tak
Author: Samaj Tak

Leave a Comment