
रायबरेली में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद
रायबरेली, 20 जून 2026। जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान 400 किलोग्राम लहन भी बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक प्रशांत कुमार (क्षेत्र-1 सदर) ने अपनी टीम के साथ तहसील सदर के थाना गुरुबक्शगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घाटमपुर एवं कोरिहर में दबिश दी।
छापेमारी के दौरान टीम ने 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की तथा शराब निर्माण में प्रयुक्त 400 किलो लहन को नष्ट कराया। इस दौरान एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। विभाग ने आमजन से भी अपील की है कि अवैध शराब के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
संवाददाता: विजय प्रताप सिंह
समाज तक मीडिया, रायबरेली
www.samajtak.com

