👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ का हुआ विस्तार, कई जिलों में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

लखनऊ। पत्रकार हितों की आवाज़ को मजबूती देने और संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने के उद्देश्य से ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ ने उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में संगठनात्मक विस्तार करते हुए कई नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। संगठन के संस्थापक दिनेश दीक्षित ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन सदैव प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे समय में जब पत्रकारों को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, संगठन उनके साथ मजबूती से खड़ा है और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संगठन द्वारा जारी सूची के अनुसार मनजीत कौर को लखीमपुर खीरी महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, नीलम गुप्ता को शाहजहांपुर महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, गोपाल गौरव गुप्ता को शाहजहांपुर जिला अध्यक्ष, शुभम मिश्रा को पुनः प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष, अजय प्रकाश तिवारी को अमेठी जिला अध्यक्ष, संतोष मिश्रा को गोंडा जिला अध्यक्ष, संजय श्रीवास्तव को बहराइच जिला अध्यक्ष तथा धीरज कुमार वर्मा को लखीमपुर खीरी जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा अतुल शुक्ला को प्रयागराज मंडल अध्यक्ष, सतीश पांडेय को मंडल संरक्षक, जतिन चतुर्वेदी को मंडल प्रभारी, अरविंद कुमार अवस्थी को लखनऊ मंडल महामंत्री, सत्येंद्र सिंह को प्रदेश महामंत्री उत्तर प्रदेश, कमलेश तिवारी को पुनः प्रदेश सचिव तथा सद्दन खान को पुनः प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

संगठन के विस्तार के बाद प्रदेश के विभिन्न जनपदों से नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाइयों का सिलसिला जारी है। संगठन नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि सभी पदाधिकारी पत्रकार हितों की रक्षा और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

रिपोर्ट : संतोष मिश्रा, ब्यूरो चीफ गोंडा

प्रकाशन : समाज तक न्यूज़

संपादक : विजय प्रताप सिंह

www.samajtak.com⁠

Samaj Tak
Author: Samaj Tak

Leave a Comment