👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बाबा ढाबा पर बड़े मंगलवार के अवसर पर शरबत वितरण, शिबू मिश्रा की रही विशेष भूमिका

रायबरेली। जनपद रायबरेली के बांदा-बहराइच मार्ग स्थित गोझरी ग्राम पंचायत क्षेत्र में बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर धार्मिक आस्था और सेवा भाव का अद्भुत संगम देखने को मिला। बाबा ढाबा के सामने हनुमान जी की कृपा से श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने शीतल शरबत का रसपान किया।

कार्यक्रम में शिबू मिश्रा की विशेष भूमिका रही। उनके सहयोग और प्रयासों से श्रद्धालुओं के लिए शरबत वितरण की व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित की गई। वहीं पास में ही अन्य भक्तजनों द्वारा भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के जयकारों के साथ धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता निभाई। स्थानीय लोगों ने ऐसे आयोजनों को समाज में सेवा, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करने वाला बताया।

कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, ग्रामीणों, राहगीरों एवं श्रद्धालुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

रिपोर्ट: समाज तक न्यूज़, रायबरेली

संपादक: विजय प्रताप सिंह

www.samajtak.com⁠

Samaj Tak
Author: Samaj Tak

Leave a Comment