
मेरुई के प्राचीन शिव मंदिर जीर्णोद्धार अभियान को मिला जनसमर्थन, उमेश प्रताप सिंह ने दिया विशेष सहयोग
खीरों, रायबरेली। विकासखंड खीरों की ग्राम पंचायत मेरुई में स्थित प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार अभियान को लेकर ग्रामीणों में उत्साह और श्रद्धा का माहौल है। मंदिर समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा चलाए जा रहे पुनर्निर्माण कार्य में क्षेत्र के लोगों का लगातार सहयोग मिल रहा है।
इसी क्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख उमेश प्रताप सिंह ने मंदिर जीर्णोद्धार हेतु ₹1 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। इसके साथ ही मंदिर निर्माण कार्य में आवश्यक ईंटों की व्यवस्था कराने का भी आश्वासन दिया है। उनके इस योगदान की ग्रामीणों और मंदिर समिति ने सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
समाज तक डिजिटल मीडिया की ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि यह प्राचीन शिव मंदिर क्षेत्र की आस्था, संस्कृति और धार्मिक विरासत का प्रतीक है। मंदिर के जीर्णोद्धार से न केवल धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी यह धरोहर सुरक्षित रहेगी।
ग्रामीणों ने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को भी इस पुण्य कार्य में आगे आकर सहयोग करना चाहिए ताकि मंदिर का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण हो सके। मंदिर समिति ने सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए क्षेत्रवासियों से मंदिर निर्माण अभियान में सहभागी बनने की अपील की।
हर-हर महादेव के जयघोष के साथ मंदिर जीर्णोद्धार अभियान को जनसमर्थन मिलता जा रहा है।
रिपोर्ट : समाज तक डिजिटल मीडिया, रायबरेली
संपादक : विजय प्रताप सिंह
www.samajtak.com�

