👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमर शहीद वीरा पासी सामाजिक सेवा संस्थान ने हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस

लालगंज रायबरेली। क्षेत्र के भीरा गोविंदपुर गांव में 

अमर शहीद वीरा पासी सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास, गर्व और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन वीरा पासी पार्क, गोविंदपुर भीरा में किया गया। समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाया और देश की एकता, अखंडता एवं संविधान की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारियों ने 26 जनवरी 1950 के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसी दिन भारत को अपना संविधान मिला और देश एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक गणराज्य बना।

कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष धीरज पासी, महामंत्री राजाराम पासी, प्रचार मंत्री राजाराम पासी, सचिव सुरेश, मंडल प्रभारी ओमप्रकाश, जिला अध्यक्ष राममिलन पासी सहित अमित कुमार, महेश पासी (गुमदापुर), सरोज कुमारी, रूपवती, रामपति, राजवती, सूर्यवती, रूपरानी व सन्नो समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी, समाजसेवी, युवा एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

समारोह के दौरान बच्चों और युवाओं ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिससे पूरा वातावरण देशप्रेम से ओत-प्रोत हो गया। अंत में अमर शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि अमर शहीद वीरा पासी सामाजिक सेवा संस्थान समाज सेवा, शिक्षा एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है और आगे भी इस तरह के सामाजिक व राष्ट्रीय कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी।

रिपोर्ट – संतोष कुमार

Samaj Tak
Author: Samaj Tak

Leave a Comment