कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनसुनवाई कार्यालय व वाचक कार्यालय के जीर्णोद्धार के उपरान्त नवारम्भ किया गया

विवरण- आज दिनांक 03.03.2025 को श्री अनुराग आर्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कार्यालय एवं वाचक कार्यालय के जीर्णोद्धार के उपरान्त हवन पूजन कर फीता काटकर उद्घाटन किया गया।

दोनों कक्षों को आधुनिक स्वरुप प्रदान कर जीर्णोद्धार किया जाना अत्यन्त आवश्यक था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आने वाले जनशिकायतकर्ताओं/जनप्रतिनिधियों के बैठने के लिए बेहतर व्यवस्था की गयी तथा वाचक कार्यालय में कार्य सुचारु व बेहतर रुप से करने के लिए उच्च क्षमता के वर्क डेस्क व अभिलेखों के रखरखाव की बेहतर व्यवस्था की गई है।

इस अवसर पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय/लाइन्स, प्रतिसार निरीक्षक, प्रधान लिपिक, वाचक आदि अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

पुलिस कार्यालय के अन्य कक्षों का भी इसी प्रकार से निकट भविष्य में जीर्णोद्धार कराया जाना प्रस्तावित है।

साथ ही जनसुनवाई में आने वाले जनमानस के लिए एक जनसुनवाई हॉल एवं पुलिस पेंशनर्स के लिए मीटिंग हॉल व कार्यालय के नव निर्माण के लिए E-टेंडर प्रक्रिया प्रचलित है।

Samaj Tak
Author: Samaj Tak

Leave a Comment