मध्य प्रदेश में एक के बाद एक तीन मासूमों को हवस का शिकार बनाने वाले आरोपी रमेश सिंह को राजगढ़ पुलिस ने एक बार फिर से गिरफ्तार कर लिया। यह आरोपी पहले भी दो मामलों में गिरफ्तार हुआ था, लेकिन एक मामले में कोर्ट से सजा काटकर बाहर आते ही दूसरी वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद दूसरे मामले में बरी होते ही फिर तीसरी घटना को अंजाम दिया।
एक के बाद एक तीन मासूमों से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस से बचता हुआ ‘पाप धोने’ के लिए महाकुंभ #Mahakumbh में डुबकी लगाने पहुंच गया।
ये शातिर कभी मोबाइल नहीं चलाता था, जिसकी वजह से इसे पकड़ने में पुलिस को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. लेकिन, जब यह ‘पाप धोकर’ प्रयागराज (Prayagraj) से लौट रहा था, तो पुलिस (MP Police) ने उसे ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी जेल से बाहर आते ही करता था रेप …
शाजापुर जिले के रमेश सिंह ने साल 2003 में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया था। कोर्ट से उसे 10 साल की सजा मिली। वर्ष 2014 में वह सजा काटकर बाहर आया, तो आष्टा (सीहोर) में फिर 8 साल की मासूम के साथ दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में लोअर कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई, लेकिन हाईकोर्ट ने सबूतों के अभाव में आरोपी को बरी कर दिया। इसके बाद उसने एक बार फिर से 11 वर्ष की मासूम के साथ दरिंदगी कर वह फरार हो गया. इस बीच भोपाल के हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। रेप व मर्डर की धाराओं में उसे वांटेड किया गया था
कुंभ से लौटते वक्त ट्रेन से हुई गिरफ्तारी…
11 साल की बच्ची की मौत के बाद इस आरोपी के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश दिखा. लोगों का एक ही सवाल है कि मासूमों से बार-बार दरिंदगी करने वाले कैसे कोर्ट से छूट रहे हैं? इस बीच लोगों के दबाव के बाद पुलिस भी एक्शन मोड में आई और आरोपी को पकड़ने के लिए 46 लोकेशन पर लगे 136 सीसीटीवी कैमरे खंगाला. इस दौरान जांच में पता चला कि आरोपी ‘पाप धोने’ के लिए प्रयागराज स्थित महाकुम्भ गया था. लिहाजा, पुलिस ने आरोपी के आने से पहले अपना जाल बिछा दिया। आरोपी के महाकुंभ से लौटते वक्त उसकी ट्रेन को ट्रेस कर रास्ते में ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
(वायरल पोस्ट )रायबरेली न्यूज़

