गंगा एक्सप्रेसवे के लिए सरकारी जमीनों से मिट्टी खनन किया जा रहा है खनन में अधिकारियों के मिली भगत साफ झलकती है बगैर रोक-टोक के चल रहे हैं मिट्टी से भरे ओवरलोड डंपर जेसीबी से जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे कर दिए गए हादसे की आशंका बनी रहती है
रायबरेली लालगंज गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए बड़े पैमाने पर मिट्टी का खनन हो रहा है बिना अनुमति और मानकों की अनदेखी कर जगह-जगह गड्ढे किए जा रहे हैं मशीनों से किया जा रहे कुआं नुमा गड्ढे मौत का कारण बन सकते हैं ठेकेदार सरकारी जमीनों से मिट्टी उठा रहे हैं मिट्टी खनन में अधिकारियों की मिली भगत से इनकार नहीं किया जा सकता है
गंगा एक्सप्रेसवे कार्य निर्माण प्रगति पर है एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली मिट्टी का बड़े पैमाने पर खनन किया जा रहा है इससे मानको की अनदेखी की जा रही है लालगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत लोदीपुर उतरावा गांव में रोड के किनारे ही 15 से 20 फुट मिट्टी को खोद दिया गया और अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं है तो इससे साफ जाहिर होता है कि अधिकारियों का क्या रुख है इतना ही नहीं दीपे मऊ गांव में सरकारी जमीनों से मिट्टी खोद दी गई इसकी शिकायत रायबरेली डीएम से भी की गई ग्राम प्रधान के द्वारा ऐहार टोल प्लाजा के पास में 15 से 20 फुट मिट्टी खोद दी गई और अधिकारी मूर्ख दर्शक बने देखते रहे ठेकेदारों ने किसानों की मिट्टी लेने के स्थान पर सरकारी जगह को निशाना बनाया है ऐनोसी खत्म होने के बाद भी ठेकेदार मिट्टी उठा रहे हैं अब तालाबों की जगह निशाने पर है इसकी शिकायत कई बार ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने अधिकारियों से की है लेकिन कोई कार्यवाही अभी तक नहीं की गई तो कहीं ना कहीं यह सारी चीज एक बड़ा सवाल छोड़ रही है अधिकारियों के ऊपर ✍️ संतोष कुमार पत्रकार

