रायबरेली :खाटू श्याम भक्त ने साइकिल से की भक्ति यात्रा की शुरुआत फोटो लालगंज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कस्बे के बायपास रोड मोहल्ला निवासी एक युवक की भगवान खाटू श्याम के प्रति अपार श्रद्धा और भक्ति की चारों ओर चर्चा हो रही है।बृहस्पतिवार को उन्होंने करीब 105 किलोमीटर की साइकिल से यात्रा प्रारंभ की। इससे पहले वह साइकिल से ही सात सौ किलोमीटर की लंबी यात्रा पूरी कर चुके हैं। मोहल्ला निवासी आदित्य गुप्ता एक युवा और जोशीले भक्त हैं। उन्होंने लालगंज से लेकर सीकर जिले के खाटू श्यामजी मंदिर तक का सफर साइकिल पर तय करने का संकल्प लिया। इस यात्रा की शुरुआत सात नवम्बर से की है। यात्रा के पीछे का कारण भगवान श्यामजी के प्रति अपनी निष्ठा और आस्था को बताया। उनका मानना है कि खाटू श्यामजी ने उनके जीवन में कई कठिन समय में सहारा दिया है और इसी श्रद्धा को व्यक्त करने के लिए उन्होंने इस यात्रा को चुना। उनकी इस यात्रा की खबर सुनकर अन्य श्रद्धालु भी प्रेरित हुए और उनके हौसले को सलाम किया। उनके इस साहसिक कार्य की लोग सराहना कर रहे हैं और इसे आस्था की एक अद्भुत मिसाल के रूप में देखा जा रहा है। विदा करते समय उनके माता-पिता वह अन्य श्याम भक्तों में मुन्नू गुप्ता, सतीश पंडित, राधेश्याम गुप्ता, सुजल जायसवाल, कौशल मौर्य, नीरज गुप्ता, डिंपल गुप्ता आदि ने सुखद आध्यात्मिक यात्रा की शुभकामनाएं दी हैं।

Samaj Tak
Author: Samaj Tak

Leave a Comment