गुरुबक्शगंज,रायबरेली चोरी,लूट,हत्या जैसी गंभीर घटनाओं के बावजूद भी अपनी ऊंची रसूख व पकड़ कर रखने वाले थाना अध्यक्षों के खिलाफ नहीं होती है कोई कार्यवाही। मामला रायबरेली जिले के गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिपरी गांव का है।जहां पर बीती रात गांव में ही रहने वाले अनूप कुमार के घर पर अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर लाखो के जेवरात पार कर दिया। जानकारी के मुताबिक आपको बताते चलें पिपरी गांव में रहने वाले पीड़ित अनूप कुमार ने बताया कि हम पूरे परिवार के साथ छत के ऊपर लेटे हुए थे,तभी रात में घर के सामने का दरवाजे का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर लाखों के जेवरात चुरा ले गए जिनमें पीड़ित ने बयान देते हुए बताया कि चोरी हुआ सामान में झुमकी,कमर पेटी,पायल,नथुनी इत्यादि समान था जिसे चुराकर वह फरार हो गए।इस बात की जानकारी हमें सुबह ५:00 बजे चली जब पूरा परिवार ऊपर छत से नीचे उतरा तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ था घर के अंदर बक्से के ताले टूटे हुए थे।बक्से में रखा सारा सामान चोरी हो चुका था।जानकारी मिलते ही तत्काल परिजन ने गुरुबक्शगंज थाने में इस मामले की जानकारी दी।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी है फिलहाल आपको बताते चलें कि गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिछले ग्यारह दिनों से क्षेत्र में लगभग नौ घरों में करोड़ों की चोरी हो चुकी है लेकिन अभी तक गुरुबक्शगंज थाने की पुलिस एक भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई है,साथ ही यह भी बताते चलें कि इन बड़ी घटनाओं के बावजूद भी गुरुबक्शगंज थाना अध्यक्ष अभी भी हाथ पर हाथ रख कर बैठे हुए हैं।
गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों और घटनाओं को लेकर पुलिस अधीक्षक रायबरेली अभिषेक अग्रवाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए टीमें गठित कर दी गई है जल्द से जल्द आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
रायबरेली जिले के गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र में ग्यारह दिनों में नौ चोरियो से लोग दहशत में

