समाज तक मीडिया : गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र बसिगवां गांव में रविवार की रात करीब 10 बजे मोटर साइकिल सवार (28) युवक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित तालाब में घुस गया। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने युवक को तालाब से बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के चांदेमऊ गांव में रविवार को जलविहार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। क्षेत्र के कोड़र गांव निवासी करन सिंह, कुर्मियामऊ गांव निवासी नितिन और
इसी गांव के जावेद (28) पुत्र मो. अनीश भी कार्यक्रम देखने चांदेमऊ आये थे। रात करीब 9:15 बजे करन कार्यक्रम से घर वापस घर जाने लगा तो जावेद गुरुबक्शगंज चौराहे पर खड़ी मोटर साइकिल लेने के लिए साथ में चल पड़ा। गुरुबक्शगंज से मोटरसाइकिल लेकर जावेद पुनः चांदेमऊ की तरफ चला गया। चांदेमऊ पहुंचने से पहले ही बसिगवां गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर तालाब में घुस गई। ग्रामीणों ने जावेद को बाहर निकाला और पुलिस की मौजूदगी में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

