सलोन रायबरेली। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को नगर पंचायत सलोंन कार्यालय से हर घर तिरंगा रैली चंद्रशेखर रस्तोगी नगर पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में निकाली गई। जिसमें कन्या जूनियर हाई स्कूल ,राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज सहित अन्य विद्यालय के छात्र-छात्राएं स्काउट गाइड , एनसीसी के बच्चों ने प्रतिभाग कर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाया। तिरंगा रैली नगर पंचायत ,विकास नगर, नयागंज, नई बाजार पैगंबरपुर पश्चिमी चौधराना बिजली दफ्तर स्टेट बैंक के पीछे से होते हुए नगर पंचायत कार्यालय पर समाप्त हुई। इस अवसर पर बोलते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रशेखर रस्तोगी ने कहा भारत की एकता और अखंडता बनाए रखना हम सब का परम कर्तव्य है। अपने देश की आन बान शान के लिए हम अपने घरों पर तिरंगा जरूर लगाकर अपने देश पर गर्व करें। और अपनी आजादी को बनाए रखने के लिए हर समय अपना बलिदान और प्राणों की आहुति देने के लिए तत्पर रहे । मिलजुल कर आपसी सौहार्द के वातावरण का सृजन करें। इस अवसर पर नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी अन्य विभागों के कर्मचारी के साथ-साथ भारी संख्या मे अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों कन्या जूनियर हाई स्कूल के शिक्षको राजपाल पुरस्कृत शिक्षिका डॉक्टर साधना शर्मा के साथ-साथ माधुरी लता, रीता देवी ,ब्लॉक स्काउट मास्टर कदीर अहमद अमरेश कुमार, सोनकर ,एवं सेवानिवृत् शिक्षक मोहम्मद इस्माइल खान ने रैली में प्रतिभाग कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई तिरंगा रैली में प्रतिभाग करने वाले सभी नागरिकों के प्रति नगर पंचायत अध्यक्ष ने आभार ज्ञापित किया इस मौके नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रशेखर रस्तोगी नगर पंचायत सलोन बाबू आशुतोष सिंह मास्टर स्माइल राजेंद्र सोनकर अध्यापक तलब सुशील कुमार मिश्रा अमरेश बहादुर नूर आलम दिनेश साधना आदि समस्त लोग मौजुद रहे
नगर पंचायत सलोन से निकाली गई तिरंगा यात्रा

