सड़क पर भरा पानी दे रहा है बीमारी को दावत शासन-प्रशासन पूरी तरह से मौन!
सतांव,रायबरेली एक तरफ जहां केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार गावों को सुंदर व स्वच्छ बनाने का का भरसक प्रयास कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ विकास खण्ड सतांव क्षेत्र के कोंसा ग्राम पंचायत के भागी खेडा, खगिया खेड़ा,अमवन में स्कूली बच्चे कीचड़ भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं जोकि कई सालों से नाली का निर्माण न होने से सारा पानी रास्ता में भर जाता है।जिसका पोरसा हाल जानने वाला कोई नहीं है, किसी जनप्रतिनिधि ने इसकी मरम्मत की सहमति नहीं उठाई है कई बार इसकी ख़बर भी प्रकाशित की जा चुकी है लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है।बारिश होने पर रास्ते का तो और बुरा हाल हो जाता है,जिससे ग्रामीण व स्कूली बच्चों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।आपको बता दें कि ग्राम भागी खेड़ा मजरे कोंसा गांव का रास्ता बरसात के दिनों में कीचड़ और पानी से तालके जैसा भर जाता है जिसके कारण ग्रामीणों को आने जानें में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ता है,पिछले कई महीनों से नाली निर्माण न होने की वजह से पानी व कीचड़ भरा रहता है ग्रामीणों का आरोप है कि इसकी शिकायत उच्च अधिकारी डीएम,एसडीएम से कोंसा ग्राम प्रधान से लेकर गांव तक के लोगों ने की है लेकिन रास्ते के बगल में नाली निर्माण का कोई ख़ास कदम नहीं उठाया गया है।किसका साफ़ उदाहरण आपके सामने दिखाई दे रहा है अभी तक किसी अधिकारी ने इसकी सुध तक नहीं ली ग्रामीण कीचड़ भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं इसके अलावा गांव के लोग भी और स्कूल जानें वाले बच्चें इसी गंदे पानी से गुजरते को मजबूर हैं।अब देखने वाली बात यह होगी कि लगातर खबर प्रकाशित होने के बावजूद भी ग्रामीणों को कोई मदद मिल सकेगी या फिर ऐसे ही पानी मंझा कर जाते रहेगें ये तो आने वाला समय तय करेगा।

