पूर्व IAS अभिषेक सिंह जी कहते हैं कि पिछड़ा कितना भी अमीर हो जाए वो पिछड़ा के रूप में ही जाना जाएगा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अभिषेक जी कल के वीडियो देखिए नरेंद्र मोदी जी के अंबानी के बेटे और बहू पैर छूकर आशीर्वाद के रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान जी को तो मैं अभी दो तीन साल पहले जान पाया कि ये भी OBC में आते हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया जी का तो देशभर में प्रतिष्ठित राजघराना रहा है। इसके अलावा लालू यादव जी, मुलायम यादव जी, अखिलेश यादव जी, CM मोहन यादव जी समेत केंद्र की कैबिनेट से लेकर कई राज्यों के OBC CM तक के पीछे कहां पिछड़ा शब्द पड़ा हुआ है? इन्हें कौन पिछड़ा- पिछड़ा कह कर बुलाता है? अगर आप बुलाते हैं तो ऐसा करना बिल्कुल बंद कर दीजिए।

एक तो पहले आपने पॉडकास्ट में बिना सिर पैर की बात कर दी। उसके बाद कल ट्वीट कर ख़ुद को साहसी और कर्मठ की संज्ञा देकर कूल बनने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए आपसे प्रेम से सवाल पूछना देना बेहद जरूरी है।

आपने ठाकुर के कुआं के नाम पर फैलाई जा रही टार्गेटेड नफरत पर पॉडकास्ट में बोला क्या? आपने ब्राह्मणवाद के नाम पर फैलाई जा रही नफरत और उस नफरत की राजनीति पर कुछ बोला क्या? आप देशभर में जातीय नफरत की राजनीति पर कुछ बोला क्या?

आप कहते हैं कि सवर्ण, दलितों को बेटियां देना शुरू के दें। आपको इतनी हिम्मत क्यों नहीं हुई कि आप कह सकें कि OBC दलितों को बेटियां देना शुरू कर दें? क्या सवर्णों ने आपको अपना ठेकेदार चुनाव है? आपकी इतनी हिम्मत है कि आप उन गरीब SC/ST/OBC की आवाज उठा सकें जिन्हें उनका उन्नयन सिर्फ राजनीति के कारण नहीं हो पा रहा है? आपमें इतनी हिम्मत है कि आप OBC/ST में घुसे संपन्न वर्ग से गरीब पिछड़ों के लिए हिस्सेदारी छोड़ने की बात कर सकें? नहीं है ना सर?

हो सकता है आप 2027 के चुनाव की तैयारी कर रहे हों, ये भी हो सकता है कि किसी पार्टी  बात चल रही हो। लेकिन इसके लिए समाज  जहर घोलना जरूरी है क्या? बात अगर करनी हो तो निष्पक्ष करिए सिलेक्टिव बनेंगे तो सवाल उठेंगे ही।

आपकी टोपी वाली फोटो इसलिए पोस्ट कर रहा हूं ताकि बता सकूँ कि जिस तरह आप टोपी लगाकर सांप्रदायिक सौहार्द दिखाना चाहते हैं उसी तरह जातीय सौहार्द की बात भी करें। झूठे फैक्ट आधार पर समाज में नफ़रत नहीं फैलाएं।

Samaj Tak
Author: Samaj Tak

Leave a Comment