संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत ।

रायबरेली – गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के गुरुबक्शगंज कस्बे में लगने वाली बाजार में मंगलवार की अपराह्म बाजार आये एक 38 वर्षीय युवक की अज्ञात कारणों से मौत हो गई। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही प्रारम्भ कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बरदर गाँव का निवासी रामबरन(38) पुत्र गोर्वधन मंगलवार की अपराह्म अपने पिता का इलाज कराने गुरुबक्शगंज कस्बे आया था। पिता को डॉक्टर के पास छोड़कर रामबरन कस्बे में लगने वाली बाजार की तरफ चला गया। कुछ देर बाद रामबरन बाजार के पास ही गिर गया। लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और जब देखा गया तो रामबरन की साँसें थम चुकी थी। फौरन पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्यवाही प्रारम्भ कर दी। घटना के सम्बन्ध में कुछ लोग जहाँ रामबरन की मौत वजह भीषड़ गर्मी से हुआ हीट स्ट्रोक मान रहे है, वहीं कुछ लोग यह भी चर्चा करते नजर आये की अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब पीने के कारण रामबरन की मौत हुई है। खैर मौत की असल वजह तो पोस्टमार्टम रिपार्ट में सामने आ ही जायेगी। समाज तक

Samaj Tak
Author: Samaj Tak

Leave a Comment