👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय से शिष्टाचार भेंट, विभिन्न जनहित मुद्दों पर हुई चर्चा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित बापू भवन में आज उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के विधायक मनोज कुमार पांडेय से शिष्टाचार भेंट की गई। इस दौरान क्षेत्र के विकास, जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों तथा सामाजिक सरोकारों पर विस्तार से चर्चा हुई।

भेंट के दौरान मंत्री मनोज पांडेय ने क्षेत्र के विकास कार्यों, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा आम जनता की समस्याओं के समाधान के संबंध में अपने विचार साझा किए। साथ ही क्षेत्र के समग्र विकास और जनसहभागिता को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई।

शिष्टाचार भेंट के अवसर पर मंत्री मनोज पांडेय का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया।

रिपोर्ट: समाज तक न्यूज़ नेटवर्क

Samaj Tak
Author: Samaj Tak

Leave a Comment