
राष्ट्रीय हिंदू परिषद उत्तर प्रदेश में विजय प्रताप सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, लखनऊ मंडल मीडिया प्रभारी नियुक्त
रायबरेली। राष्ट्रीय हिंदू परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा संगठन विस्तार के तहत वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी सनातनी विजय प्रताप सिंह को लखनऊ मंडल मीडिया प्रभारी पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार यह नियुक्ति 07 जून 2026 को की गई है।
राष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राहुल मिश्रा हिंदू के निर्देश एवं संगठन की संस्तुति पर यह नियुक्ति की गई। संगठन ने विजय प्रताप सिंह के सामाजिक, धार्मिक एवं जनहित के कार्यों को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा है।
नियुक्ति पत्र में उल्लेख किया गया है कि विजय प्रताप सिंह संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए हिंदू समाज के हितों, सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक जागरूकता तथा संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उनका कार्यक्षेत्र लखनऊ मंडल रहेगा, जहां वे मीडिया के माध्यम से संगठन की गतिविधियों एवं जनसेवा कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर प्रचारित करेंगे।
नियुक्ति के बाद समर्थकों, पत्रकार साथियों एवं सामाजिक संगठनों में खुशी का माहौल है। लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन और समाज के हित में प्रभावी कार्य करेंगे।
राष्ट्रीय हिंदू परिषद ने आशा व्यक्त की है कि विजय प्रताप सिंह अपने अनुभव, कार्यशैली और जनसंपर्क क्षमता के बल पर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
समाज तक मीडिया, रायबरेली।

