👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रेस क्लब बछरावां की ओर से क्षेत्रवासियों एवं पत्रकार साथियों को अंग्रेजी नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि नया साल सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

प्रेस क्लब बछरावां के संरक्षक त्रिभुवन नाथ मिश्र एवं अध्यक्ष कंचन त्रिवेदी ने संयुक्त रूप से कहा कि बीता हुआ वर्ष चुनौतियों से भरा रहा, लेकिन पत्रकारों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वर्ष 2026 सभी के लिए नई ऊर्जा, नई उम्मीद और नई उपलब्धियां लेकर आएगा।

प्रेस क्लब बछरावां से जुड़े वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों ने भी आम जनता को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाजहित में निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता ही उनकी पहचान बनी रहेगी।

इस मौके पर प्रेस क्लब से जुड़े सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई दी और नववर्ष में सकारात्मक पत्रकारिता को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

Samaj Tak
Author: Samaj Tak

Leave a Comment