👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोरक्षा दल के जिलाध्यक्ष बने सुरेंद्र कुमार, संगठन का किया गया विस्तार

रायबरेली। विश्व सनातन सेना गोरक्षा दल के संगठन का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। यह जानकारी प्रदेश प्रभारी संज्ञानंद महाराज द्वारा दी गई।

घोषणा के अनुसार पवन कुमार उर्फ कल्याण शंकर को जिला संयोजक तथा सुरेंद्र कुमार को जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अमित कुमार त्रिपाठी को जिला सचिव, आराध्य बाजपेयी को जिला प्रवक्ता तथा अनुराग पांडेय को जिला प्रचारक नियुक्त किया गया है।

संगठन में हिमांशु को जिला महासचिव, आशीष कुमार को जिला उपाध्यक्ष एवं अर्जुन को हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं रौनक शर्मा को सदस्य पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश प्रभारी संज्ञानंद महाराज ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती एवं गौसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और गौ संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

– संवाददाता

समाज तक न्यूज़, रायबरेली

www.samajtak.com⁠

Samaj Tak
Author: Samaj Tak

Leave a Comment