👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रवि श्रीवास्तव प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग तेज, पत्रकारों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

रायबरेली। पत्रकार रवि श्रीवास्तव से जुड़े प्रकरण को लेकर जनपद में पत्रकारों के बीच चर्चा तेज हो गई है। मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग को लेकर विभिन्न पत्रकार संगठनों एवं पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक रायबरेली को ज्ञापन सौंपकर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है।

प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर कहा कि पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु की भूमिका निभाते हैं। ऐसे में किसी भी पत्रकार से जुड़े मामले में जांच प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और पूर्वाग्रह से मुक्त होनी चाहिए, ताकि सत्य सामने आ सके और न्याय की गरिमा बनी रहे।

पत्रकारों ने मांग की कि जांच के दौरान सभी पक्षों को सुनते हुए उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर निर्णय लिया जाए। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि लोकतंत्र में स्वतंत्र एवं निर्भीक पत्रकारिता की सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है। यदि पत्रकारों से जुड़े मामलों में निष्पक्षता का अभाव दिखाई देता है तो इससे पत्रकार समाज में असुरक्षा की भावना पैदा हो सकती है।

इस दौरान पत्रकारों ने विश्वास व्यक्त किया कि पुलिस प्रशासन पूरे प्रकरण की गहन जांच कर तथ्यों के आधार पर न्यायोचित निर्णय लेगा। ज्ञापन सौंपने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और इसकी स्वतंत्रता एवं निष्पक्षता की रक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

ज्ञापन कार्यक्रम में विभिन्न पत्रकार संगठनों के पदाधिकारी, वरिष्ठ पत्रकार एवं बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में मामले की निष्पक्ष जांच कर सत्य को सामने लाने की मांग दोहराई।

समाज तक न्यूज़ “समाज की बात, समाज के साथ” www.samajtak.com

Samaj Tak
Author: Samaj Tak

Leave a Comment