
जिला मुख्यालय पर मंगलवार को राष्ट्रीय स्वर्ण परिषद एवं विश्व सनातन सेना के संयुक्त तत्वावधान में UGC बिल के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापन भेजते हुए इस बिल को तत्काल वापस लेने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रस्तावित UGC बिल देश की शिक्षा व्यवस्था की स्वायत्तता पर सीधा प्रहार है। इससे उच्च शिक्षा संस्थानों की स्वतंत्रता समाप्त हो जाएगी और सरकार का अनावश्यक हस्तक्षेप बढ़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह बिल संविधान की मूल भावना के विपरीत है तथा इससे छात्रों, शिक्षकों और शैक्षणिक संस्थानों के अधिकारों का हनन होगा।
संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस बिल को वापस नहीं लिया तो देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। वक्ताओं ने राष्ट्रपति महोदया से हस्तक्षेप करते हुए UGC बिल को निरस्त करने की मांग की।
ज्ञापन सौंपते समय बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में “शिक्षा बचाओ, देश बचाओ” के नारे लगाए।
इस मौके पर राष्ट्रीय स्वर्ण परिषद से योगेंद्र प्रताप सिंह (जिला संगठन मंत्री), विश्व सनातन सेना से उत्तर प्रदेश प्रभारी संजयानंद महराज, पंडित सुरेश शर्मा (जिला संयोजक), कृष्ण कुमार द्विवेदी (राष्ट्रीय धर्माचार्य), दीपक तिवारी, सैलेन्द्र श्रीवास्तव, बब्बन सिंह, सुनील कुमार, योगेश मिश्रा, जगदीश प्रसाद, सुशील कुमार, प्रदीप शुक्ला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

