👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायबरेली: शिव महापुराण कथा को लेकर शासन-प्रशासन अलर्ट, वीआईपी आगमन से पहले तैयारियों का जायजा

ऊंचाहार, रायबरेली। भव्य कलश यात्रा के सफल आयोजन के बाद शुक्रवार से ऊंचाहार में श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ होने जा रहा है। आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्रियों, राज्यपालों सहित देशभर की विभिन्न गणमान्य हस्तियों के संभावित आगमन को देखते हुए शासन-प्रशासन ने तैयारियों को लेकर सक्रियता बढ़ा दी है।

कथा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात प्रबंधन और वीआईपी आगमन से संबंधित व्यवस्थाओं का अधिकारियों ने जायजा लिया। मौके पर एडीजी जोन श्री प्रवीण कुमार, आईजी श्री किरण एस., लखनऊ मंडलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत, जिलाधिकारी रायबरेली श्रीमती सुरनीत कौर बरनाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने कथा स्थल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रवेश-निकास, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और अन्य आवश्यक इंतजामों को व्यवस्थित रखने पर जोर दिया गया।

आयोजन समिति की ओर से कहा गया कि देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत सुव्यवस्थित, सुरक्षित और गरिमापूर्ण वातावरण में किया जाएगा। प्रशासन की तैयारियों के बीच ऊंचाहार में होने वाला यह धार्मिक आयोजन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

महादेव की भक्ति और आस्था के इस विराट आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

हर-हर महादेव! 🚩

समाज तक | सच के साथ, हर कदम

www.samajtak.com⁠

📱 7651820000

Samaj Tak
Author: Samaj Tak

Leave a Comment