बहन को 18 साल बाद अपना बिछड़ा हुआ भाई मिल गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश के कानपुर में हाथी गांव की रहने वाली एक बहन की कहानी जान लीजिए. बहन को 18 साल बाद अपना बिछड़ा हुआ भाई मिल गया. वह भी तब जब बहन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो देखते-देखते एक फोटो में अपने भाई को टूटे हुए दांत के साथ पहचान लिया. इसके बाद उसने इंस्टाग्राम के जरिए किसी तरह मोबाइल नंबर तलाशा और भाई से बात की. फिर उसको भी अपने घर की याद आ गई और वह 18 साल बाद राजस्थान से मिलने के लिए कानपुर अपनी बहन के गांव पहुंच गया. जहां दोनों भाई-बहन बचपन की याद तो ताजा करते हुए रोते हुए मिले.

Samaj Tak
Author: Samaj Tak

Leave a Comment