👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पत्रकारिता मिशन है, सौदेबाजी का माध्यम नहीं : संपादक विजय प्रताप सिंह

रायबरेली/उत्तर प्रदेश।

समाज तक न्यूज़ पोर्टल के संपादक विजय प्रताप सिंह ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए स्पष्ट कहा है कि उनकी पत्रकारिता सत्य, निष्पक्षता और जनहित पर आधारित है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति या संस्था द्वारा आर्थिक सहयोग दिए जाने का अर्थ यह नहीं है कि समाचारों को प्रभावित किया जा सकता है या जनहित के मुद्दों को दबाया जा सकता है।

वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि कुछ लोग यह भ्रम पाल लेते हैं कि आर्थिक सहयोग के माध्यम से पत्रकारों को प्रभावित किया जा सकता है, लेकिन यह सोच पूरी तरह गलत है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि “हम न दबेंगे, न झुकेंगे और न बिकेंगे।”

संपादक विजय प्रताप सिंह ने कहा कि समाज तक न्यूज़ पोर्टल लगातार भ्रष्टाचार, अनियमितताओं और जनहित से जुड़े मामलों को प्रमुखता से उठाता रहा है और आगे भी उठाता रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकारिता उनके लिए केवल एक पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति जिम्मेदारी है।

उन्होंने गोरखपुर जनपद के कुछ मामलों का उल्लेख करते हुए बताया कि कई बार सत्य को सामने लाने वालों के खिलाफ षड्यंत्र भी रचे जाते हैं, लेकिन ऐसे प्रयासों से वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। यदि किसी ने यह सोच रखा है कि किसी प्रकार के दबाव या प्रलोभन से जनहित के मुद्दों को रोका जा सकता है, तो यह उसकी सबसे बड़ी भूल होगी।

उन्होंने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज तक न्यूज़ पोर्टल हमेशा निष्पक्ष और तथ्यात्मक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध रहेगा तथा जनता की आवाज को मजबूती से उठाता रहेगा।

“जनहित सर्वोपरि है, सत्य की लड़ाई जारी रहेगी।”

समाज तक न्यूज़

🌐 www.samajtak.com⁠

📞 7985475246

#VijayPratapSingh #SamajTakNews #Journalism #PressFreedom #PublicInterest #Truth #Corruption #UttarPradesh #BreakingNews #IndependentMedia #Janhit #SamajTak

Samaj Tak
Author: Samaj Tak

Leave a Comment