SAMAJ TAK
Breaking News
रायबरेली: यातायात सुरक्षा माह के तहत गुरबक्श गंज पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई यूपी में खाद्य सुरक्षा विभाग की व्यवस्था पर बड़ा सवाल! 75 जिलों के आंकड़ों ने खोली पोल, कहीं वाहन नहीं तो कहीं जांच के लिए जरूरी संसाधनों का अभाव रायबरेली में DAP खाद का संकट: बोआई के समय समितियों से खाद गायब, किसान परेशान 2027 चुनाव से पहले BJP का OBC Outreach तेज, लखनऊ में सियासी हलचल बढ़ी UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 IAS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ LDA को मिला नया उपाध्यक्ष रायबरेली: यातायात सुरक्षा माह के तहत गुरबक्श गंज पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई यूपी में खाद्य सुरक्षा विभाग की व्यवस्था पर बड़ा सवाल! 75 जिलों के आंकड़ों ने खोली पोल, कहीं वाहन नहीं तो कहीं जांच के लिए जरूरी संसाधनों का अभाव रायबरेली में DAP खाद का संकट: बोआई के समय समितियों से खाद गायब, किसान परेशान 2027 चुनाव से पहले BJP का OBC Outreach तेज, लखनऊ में सियासी हलचल बढ़ी UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 IAS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ LDA को मिला नया उपाध्यक्ष

रायबरेली में सड़क निर्माण की बड़ी लापरवाही: सुल्तानपुर हाईवे से हैवतमऊ मार्ग बना हादसों का सबब, महीनों से लंबित है शिकायत

14 November 2026 • Akhilesh Kumar maurya • 2 Min Read • 8 Views
Published: 14 November 2026, 09:52 PM Last Updated: 15 November 2026, 05:26 AM
रायबरेली में सड़क निर्माण की बड़ी लापरवाही: सुल्तानपुर हाईवे से हैवतमऊ मार्ग बना हादसों का सबब, महीनों से लंबित है शिकायत

जिले के अमवाँ ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत हैवतमऊ में सड़क निर्माण के बाद बरती गई भारी लापरवाही स्थानीय ग्रामीणों के लिए जी का जंजाल बन गई है। सुल्तानपुर हाईवे से हैवतमऊ गाँव तक हाल ही में आरसीसी रोड (RCC Road) का निर्माण कराया गया है, लेकिन निर्माण एजेंसी और संबंधित अधिकारियों की उदासीनता के कारण सड़क के दोनों किनारों पर मानकों के अनुसार मिट्टी या गिट््टी की भराई नहीं की गई है।

​6 से 8 इंच का गहरा कट, कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना

​ग्रामीणों का आरोप है कि पक्की सड़क और कच्ची जमीन के बीच लगभग 6 से 8 इंच का खतरनाक और गहरा कट (ढलान) बन गया है। सड़क की ऊँचाई ज्यादा होने और किनारे खाली रहने के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों के असंतुलित होने का खतरा लगातार बना रहता है। रात के समय या विपरीत दिशा से वाहन आने पर यहाँ कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

​शिकायत नंबर: 4001582603044 जनसुनवाई पोर्टल पर भी नहीं होती कार्यवाही 31/07/2026 की शिकायत पर नहीं हुई कार्यवाही शिकायत की स्थिति 3 माह बाद भी पेंडिंग, इससे आभास होता है अधिकारी अपने कार्य के प्रति कितने जिम्मेदार है 

 

A
By Akhilesh Kumar maurya
Raebareli Uttar Pradesh
Source Agency Self

Post a Comment

Your email will not be shown publicly.

Your comment will be published after review and approval by the administrator.