उन्नाव: अम्बिलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में तीन दिवसीय श्रीहरि कथा का भव्य भंडारे के साथ समापन
गुलरिहा (उन्नाव)। परम पूज्य गुरुदेव सर्वश्री आशुतोष महाराज जी की असीम कृपा से दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के तत्वावधान में ग्राम गुलरिहा स्थित श्री अम्बिलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय श्रीहरि कथा एवं भजन संकीर्तन कार्यक्रम का भव्य भंडारे के साथ श्रद्धापूर्वक समापन हुआ।
कार्यक्रम के दौरान कथा एवं भजन संकीर्तन के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान, भक्ति और धर्म के महत्व से अवगत कराया गया। आयोजन में क्षेत्र के बड़ी संख्या में भक्त एवं श्रद्धालु शामिल हुए और भक्ति भाव से कथा का श्रवण किया।
समापन अवसर पर ग्राम सभा गुलरिहा के ग्राम प्रधान श्री योगेंद्र सिंह (भोले) तथा श्री श्यामा राइस मिल के मैनेजर श्री अमरेश शुक्ला सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में क्षेत्रीय श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों का सराहनीय सहयोग रहा। आयोजन की सफलता पर दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से सभी सहयोगकर्ताओं, भक्तों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बारंबार साधुवाद दिया गया।
कार्यक्रम का समापन भक्ति, श्रद्धा और धार्मिक उत्साह के वातावरण में हुआ। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए जय श्रीराम का उद्घोष किया।
जय श्रीराम!