गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रीअमरनाथ यात्रा हेतू चौथा जत्था रायबरेली से रवाना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायबरेली 22 जुलाई। श्री अमरनाथ यात्री महासंघ उत्तर प्रदेश के मंडल अध्यक्ष राजेंद्र अवस्थी ने आज श्री अमरनाथ यात्रा हेतु चौथा जत्था रायबरेली के बस स्टेशन पर भव्य स्वागत एवं सम्मान के बाद अमरनाथ यात्रियों को अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना किया। नरपतगंज, जोहुआसरकी एवं अन्य ग्रामीण जगहों से दो दर्जन से अधिक शिव भक्तों का एक जत्था पंकज मिश्राके नेतृत्व में रायबरेली से रवाना किया गया। ओम शिव शक्ति मानव सेवा मंडल के मंडल संरक्षक महेंद्र अग्रवाल , पंकज मिश्रा, राजेंद्र अवस्थी, पंकज साहू ने उपस्थित सभी शिव भक्तों को अंग वस्त्र फूल -माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत सम्मान एवंजलपान के साथ मिष्ठान एवं दही खिलाकर अमरनाथ यात्रियों को विदा किया गया। रमाकांत द्विवेदी के द्वारा सभी भक्तों कोयात्रा कीशुभकामनाएं दी गई। मंडल अध्यक्ष राजेंद्र अवस्थी ने बताया कि मंडल का पहला जत्था 3 जुलाई को,175 शिव भक्तों का दर्शन करके वापस आ चुका है। दूसरा जत्था 16 जुलाई को, तीसरा जत्था जोहुआसरकी, कुंदनगंज से, गगन त्रिपाठी, राजकुमार गुप्ता ,सुमित गुप्ता, हरिओम गुप्ता,रौनक गुप्ता ,सुनील गुप्ता, पन्नू गुप्ता, फूलचंद गुप्ता के साथ 01
दर्जन शिव भक्तों को रवानाकिया जा चुका है। इसी कड़ी में आज चौथे जत्थे को भी श्री अमरनाथ यात्रा हेतु रायबरेली बस स्टेशन से रवाना किया जा रहा है। बस स्टेशन प्रांगण में हर- हर, बम- बम के जयकारों के साथ जोगी तेरा रूप निराला, अमरनाथ में डेरा डाला, जय बाबा अमरनाथ बर्फानी ,भूखे कोअन्न ,प्यासे को पानी। जैसे जयकारों से शिवमय हो गया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल ने बताया कि उक्त जत्था रायबरेली से बस के द्वारा लखनऊ पहुंचेगा ।जहां बेगमपुरा ट्रेन से जम्मू, होते हुए पहलगाम मार्ग से यात्रा करके प्रथम दिन शेषनाग, द्वितीय दिन पंचतरणी और तीसरे दिन अमरनाथ गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन प्राप्त करने के उपरांत बालटाल के रास्ते से वापस लौटेगा। इस अवसर रोडवेज ARM ने उपस्थित शिव भक्तों का भव्य स्वागत भी किया। जत्थे में सामिल अमरनाथ यात्रियों में मुख्य रूप से सुनील गुप्ता, राम सहाय, विनय, पिंटू,अनुभव, शिव बाबू, श्याम नारायण, संजय कुमार,बाबा दीन ,राम अवधेश आदि शिव भक्त शामिल रहे। पंकज मिश्रा, महेंद्र अग्रवाल, पंकज साहू सभासद , अनूप पांडे, गंगेश चौरसिया, राम सजीवन सविताआदि मंडल के पदाधिकारी एवम बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे।

Samaj Tak
Author: Samaj Tak

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
Earn Yatra