SAMAJ TAK
Breaking News
रायबरेली: यातायात सुरक्षा माह के तहत गुरबक्श गंज पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई यूपी में खाद्य सुरक्षा विभाग की व्यवस्था पर बड़ा सवाल! 75 जिलों के आंकड़ों ने खोली पोल, कहीं वाहन नहीं तो कहीं जांच के लिए जरूरी संसाधनों का अभाव रायबरेली में DAP खाद का संकट: बोआई के समय समितियों से खाद गायब, किसान परेशान 2027 चुनाव से पहले BJP का OBC Outreach तेज, लखनऊ में सियासी हलचल बढ़ी UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 IAS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ LDA को मिला नया उपाध्यक्ष रायबरेली: यातायात सुरक्षा माह के तहत गुरबक्श गंज पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई यूपी में खाद्य सुरक्षा विभाग की व्यवस्था पर बड़ा सवाल! 75 जिलों के आंकड़ों ने खोली पोल, कहीं वाहन नहीं तो कहीं जांच के लिए जरूरी संसाधनों का अभाव रायबरेली में DAP खाद का संकट: बोआई के समय समितियों से खाद गायब, किसान परेशान 2027 चुनाव से पहले BJP का OBC Outreach तेज, लखनऊ में सियासी हलचल बढ़ी UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 IAS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ LDA को मिला नया उपाध्यक्ष
शिक्षा (Education) स्कूल समाचार (School News) 14/11/2026

बाल दिवस पर बच्चों के चेहरों पर खिलीं मुस्कानें, पुस्तकें और वस्त्र वितरित कर दिया खुशहाल बचपन का संदेश

प्रतापगढ़। बाल दिवस के अवसर पर यूनीक समाज सेवा संस्थान एवं सेवा अस्माकम् धर्मः चैरिटेबल ट्रस्ट, आलापुर कुंडा, प्रतापगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में विकासखंड कालाकांकर के ग्राम रेवली खलकापुर में एक सराहनीय सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

14 November 2026 • Vijay Pratap Singh • 3 Min Read • 9 Views
Published: 14 November 2026, 02:59 PM Last Updated: 14 November 2026, 11:32 PM
बाल दिवस पर बच्चों के चेहरों पर खिलीं मुस्कानें, पुस्तकें और वस्त्र वितरित कर दिया खुशहाल बचपन का संदेश

बाल दिवस पर बच्चों के चेहरों पर खिलीं मुस्कानें, पुस्तकें और वस्त्र वितरित कर दिया खुशहाल बचपन का संदेश

प्रतापगढ़। बाल दिवस के अवसर पर यूनीक समाज सेवा संस्थान एवं सेवा अस्माकम् धर्मः चैरिटेबल ट्रस्ट, आलापुर कुंडा, प्रतापगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में विकासखंड कालाकांकर के ग्राम रेवली खलकापुर में एक सराहनीय सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को उपहार स्वरूप पुस्तकें, स्टेशनरी, अध्ययन सामग्री एवं वस्त्र वितरित किए गए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाना, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा समाज में प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित, शिक्षित और खुशहाल बचपन उपलब्ध कराने का संदेश देना रहा।

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक लवलेश कुमार यादव ने अभिभावकों एवं परिवार के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे देश और समाज का भविष्य हैं। प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान, समानता और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलना उसका मौलिक अधिकार है। बच्चों का बचपन केवल किताबी शिक्षा तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उन्हें प्रेम, सुरक्षा, स्वतंत्र अभिव्यक्ति और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन भी मिलना चाहिए।

उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा उनकी भावनाओं, विचारों और प्रतिभा का सम्मान करें। इसके साथ ही बाल श्रम, बाल विवाह, भेदभाव, हिंसा और किसी भी प्रकार के बाल शोषण के प्रति जागरूक रहें और ऐसी कुरीतियों को समाप्त करने में अपनी भूमिका निभाएं।

लवलेश कुमार यादव ने कहा कि बच्चों का सुरक्षित, शिक्षित और खुशहाल बचपन सुनिश्चित करना केवल किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि परिवार, समाज और सरकार सभी को मिलकर इस दिशा में प्रयास करना होगा।

कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि समाज का वास्तविक विकास तभी संभव है, जब प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिले। बाल दिवस पर आयोजित यह पहल बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने के साथ-साथ समाज को बच्चों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराने वाली रही।

समाज तक न्यूज़ | प्रतापगढ़
वेबसाइट: www.samajtak.com

V
By Vijay Pratap Singh
Pratapgarh Uttar Pradesh

Post a Comment

Your email will not be shown publicly.

Your comment will be published after review and approval by the administrator.

Related Articles

No related articles found