Category: उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में शनिवार सुबह बांसडीह कोतवाली थाने गेट के सामने दर्जनों बदमाशों ने युवक रोहित पांडे की चापड़ से वार कर निर्मम हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि हमले के बाद घायल रोहित को जिला चिकित्सालय लाया गया. वहां, डॉक्टर ने रोहित को मृत घोषित कर दिया. वहीं, पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा मौका-ए-वारदात पर पहुंचे और कहा कि दो पक्षों में पहले से ही विवाद चल रहा था. कोतवाली गेट के सामने मारपीट के दौरान रोहित की मौत हो गई.

विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सोशल मीडिया प्लेटफार्म (X) पर 100 मिलियन फॉलोअर्स की संख्या समाज के हर वर्ग के मध्य उनकी लोकप्रियता, विश्वसनीयता और स्वीकार्यता की एक झांकी है।