👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायबरेली: 33/11 विद्युत उपकेंद्र गुरुबक्शगंज में दो नए टीजी-2 कर्मियों की तैनाती, उपभोक्ताओं ने जताई उम्मीद

रायबरेली। जनपद के विद्युत वितरण तंत्र को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विभाग द्वारा विभिन्न विद्युत उपकेंद्रों पर तकनीकी कर्मचारियों के स्थानांतरण एवं नई तैनातियां की जा रही हैं। इसी क्रम में उन्नाव जनपद से स्थानांतरित टीजी-2 गिरीश कुमार कनौजिया तथा रायबरेली जनपद के पोरई विद्युत केंद्र से स्थानांतरित टीजी-2 सुरेश कुमार को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र गुरुबक्शगंज में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नवागंतुक दोनों तकनीकी कर्मचारियों के आगमन पर स्थानीय उपभोक्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने उनका स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनकी कार्यकुशलता, तकनीकी दक्षता एवं अनुशासित कार्यशैली से गुरुबक्शगंज क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था और अधिक बेहतर होगी। लोगों का कहना है कि दोनों कर्मचारी अपने पूर्व तैनाती स्थलों पर उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान, निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा आपातकालीन परिस्थितियों में तत्परता से कार्य करने के लिए जाने जाते रहे हैं।

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि दोनों कर्मचारी उपभोक्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए विद्युत संबंधी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करेंगे तथा विभाग की सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने से क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

क्षेत्रीय नागरिकों का मानना है कि विद्युत विभाग की यह प्रशासनिक व्यवस्था उपभोक्ता हितों को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नवतैनात दोनों टीजी-2 कर्मचारी विभाग के “उपभोक्ता देवो भव:” के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए निर्बाध विद्युत आपूर्ति, त्वरित शिकायत निस्तारण एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे

Samaj Tak
Author: Samaj Tak

Leave a Comment